वैक्सीन लेने के बाद गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल का कोरोना टेस्ट आया पॉजीटिव
गांधीनगर
कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के कुछ दिनों बाद गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। मंगलवार को उनके कोविड-19 पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। उन्होंने 13 मार्च को कोरोना की वैक्सीन ली थी। ताजा खबरें, अपडेट्स और समाचार विश्लेषण के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलिग्राम चैनल ईश्वरसिंह ने ट्विटर के माध्यम से अपने कोरोना पॉजीटिव होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आया है। मैं सभी के लिए कामना करता हूं और फिलहाल मेरा स्वास्थ्य ठीक है। एहतियात के तौर पर मैं अपील करता हूं कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हों वो अपना कोरोना वायरस टेस्ट करा लें।'

पाठको की राय